HomePunjabAmritsarPunjab News: अकाली दल पुनर सुरजीत और वारिस पंजाब दे में गठबंधन...

Punjab News: अकाली दल पुनर सुरजीत और वारिस पंजाब दे में गठबंधन को लेकर सांसद के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पूर्व विधायक अय्याली ने पार्टी से जुड़ने की कही बात

चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे पार्टी के प्रमुख सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत की। तरसेम सिंह ने ‘पुनर-सुरजीत शिरोमणि अकाली दल’ में कोई गठबंधन न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी ऐसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे, जो दिल्ली से संचालित होती हो।

तरसेम सिंह ने कहा कि अकाली दल वारिस पंजाब दे पंजाब के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठा रही है और लोगों का समर्थन भी उसे मिल रहा है। तरसेम सिंह ने कहा कि चाहे सांसद सरबजीत सिंह खालसा हों या अमृतपाल सिंह से जुड़े अन्य साथी, सभी का उद्देश्य पंजाब के हितों की रक्षा करना है। पंजाब के मुद्दों की लड़ाई के लिए सबसे पहले दीप सिद्धू ने एक आंदोलन की शुरुआत की थी। दीप सिद्धू ने पंजाब के अधिकारों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए अधिक समय नहीं मिल पाया। उनके अनुसार, बाद में यह जिम्मेदारी अमृतपाल सिंह के कंधों पर आई और उन्होंने भी पंजाब के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि जनता की इच्छा के अनुसार अमृतपाल सिंह को राजनीति में लाया गया और बाद में लोगों ने उन्हें चुनाव में जीत दिलाकर संसद तक पहुंचाया।

तरसेम सिंह ने कहा कि अमृतपाल सिंह को सांसद चुने जाने के बावजूद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके सुख-दुख में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को भी लगातार उठाया जाएगा। अपने संबोधन में तरसेम सिंह ने शिरोमणि अकाली दल पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहले शिरोमणि अकाली दल पंथ और पंजाब के मुद्दों के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी मानी जाती थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

उनका कहना था कि इसी वजह से लोग अब अकाली दल वारिस पंजाब दे की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। तरसेम सिंह ने दावा किया कि पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अय्याली भी जल्द उनके साथ जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अय्याली उनके “परिवार का हिस्सा” बनने जा रहे हैं, जिससे पंजाब के मुद्दों को लेकर चल रही मुहिम को और मजबूती मिलेगी। मनप्रीत अयाली ने कहा कि वारिस पंजाब दे पार्टी अच्छी भूमिका निभा रही है जिसमें की आज मुख्य तौर पर अमृतपाल सिंह के पिता सांसद सरबजीत सिंह खालसा आदि शामिल हैं और उन्होंने फैसला किया है कि आने वाले दिनों में अब वह अकाली दल वारिस पंजाब दे के साथ चलेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -