HomeInternationalजेट फ्यूल हुआ महंगा, फ्लाइट टिकट के बढ़ेंगे दाम

जेट फ्यूल हुआ महंगा, फ्लाइट टिकट के बढ़ेंगे दाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सरकारी तेल कंपनियों ने विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत करीब 10 फीसदी बढ़ा दी है। जिससे हवाई यात्रा करने वाले लोगों को टिकट के अधिक दाम देने पड़ सकते है। जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था के तहत जो एयरलाइंस इस स्वैच्छिक योजना को चुनेंगी उन्हें एटीएफ के लिए 115 रुपये प्रति लीटर की तय कीमत चुकानी होगी। पहले ये कीमत 104.927 रुपये प्रति लीटर थी।

हाल में ही सरकार ने एक मूल्य स्थिरीकरण योजना भी लागू की है, जो घरेलू एयरलाइनों को अगले तीन साल तक वैश्विक तेल कीमतों के उतार-चढ़ाव से बचाने का वादा करती है, लेकिन इस योजना को लेकर कुछ अहम सवाल भी उठ रहे हैं।

ATF किसी एयरलाइन की कुल परिचालन लागत का करीब 40 फीसदी होती है और अत्यधिक उतार-चढ़ाव के दौर में यह 60 फीसदी तक जा सकती है। केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का एटीएफ प्राइज स्टेबिलाइजेशन फंड बनाया है. इसके तहत सरकारी तेल कंपनियों को ब्याज मुक्त अग्रिम राशि दी जाएगी ताकि वे घरेलू एयरलाइनों को स्थिर दर पर ईंधन दे सकें। योजना में शामिल होने वाली एयरलाइनें तेल कंपनियों से अधिकतम तीन साल तक फिक्स्ड रेट पर ईंधन खरीद सकेंगी।

सूत्रों का कहना है कि यह योजना टिकट सस्ते करने से ज्यादा भविष्य में होने वाली अचानक बढ़ोतरी को रोकने का काम करेगी. यानी जो यात्री आज महंगे टिकट खरीद रहे हैं उन्हें तत्काल राहत की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -