Hocky Champion Trophy 2026
FirozpurPunjab News: बहन को छेड़ने से रोकना पड़ा महंगा, नौजवान का कत्ल,...

Punjab News: बहन को छेड़ने से रोकना पड़ा महंगा, नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले में एक हैरत जनक हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान को बहन से साथ छेड़छाड़ करने ने उक्त मनचलों को रोकना महंगा पड़ गया। जहां हमलावारों ने नौजवान का कत्ल कर दिया और इस घटना में उसके साथी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पहचान अनमोल के रूप में हुई है। वहीं साथी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अनमोल सरकारी स्कूल में पढ़ रहा था। अनमोल ने वहां एक युवक द्वारा अपनी बहन के साथ कई बार छेड़छाड़ करने से उसे रोका था और विरोध किया था।

अनमोल का हमलावारों के साथ झगड़ा भी हुआ था। लेकिन आरोपी फिर भी नहीं रुका, और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अनमोल और उसके एक अन्य साथी का अपहरण कर लिया। जिसके बाद उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान आरोपी उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। इस दौरान जब घटना का परिवार को पता चला तो वह अनमोल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां ईलाज के दौरान अनमोल की मौत हो गई। अनमोल का शव सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है।

परिवार के अनुसार दूसरे साथी को भी गंभीर चोटे आई है और उसे उपचार के लिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में रैफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में डीएसपी करण शर्मा ने कहा कि मामला लड़की के साथ छेड़छाड़ का है, जिसे आरोपी लड़के मृतक लड़के अनमोल की बहन को चिढ़ाते थे। ऐसे में अनमोल ने कई बार लड़के का बहन से छेड़छाड़ को लेकर विरोध किया। इसी के कारण हमलावारों ने अनमोल की हत्या कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

खरगे की कथित अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध : वरुण मेहन

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के जिला किसान मोर्चा के...

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात...

खरगे की कथित अपमानजनक टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध : वरुण मेहन

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के जिला किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी वरुण मेहन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

अवैध पटाखों पर पुलिस का एक्शन, लाखों का जखीरा बरामद, एक काबू, देखें वीडियो

मऊः दीपावली के पर्व को लेकर लगातार पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के गोदामों पर दबिश दी जा रही है।...

किराए के मकान से 12.88 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

Punjab News: दाना मंडी में पुलिस और आरोपियों में चली गोलियां, 2 काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की दाना मंडी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। वहीं इस मामले...