अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक विरासत, सभ्यता और परंपरागत कदरां-कीमतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से करवाए जा रहे ‘हमारे राम’ नाटक का गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शो देखा और रामायण से जुड़े संदेशों और पारिवारिक कदरों-मूल्यों को प्रस्तुत करती इस प्रस्तुति की प्रशंसा की। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक डा. अजय गुप्ता ने कहा कि वह राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिनके प्रयास से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘हमारे राम’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपने संस्कारों और सभ्यता से जोड़ने का एक अच्छा प्रयास हैं।
उनके अनुसार सरकार से शुरू से ही यह कोशिश की जा रही है कि नशे की लत में फंसे युवाओं को नशे से दूर कर समाज की मुख्य धारा और अच्छी कदरों-मूल्यों से जोड़ दिया जाए। डा. अजे गुप्ता ने कहा कि इससे पहले ‘एक शाम शिव के नाम’ जैसे कार्यक्रम पंजाब भर में कराए गए और हनुमान चालीसा के पाठ भी चल रहे हैं। अब ‘हमारे राम’ के माध्यम से रामायण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति में एक भाई का अपने भाई प्रति फर्ज, पुत्र का पिता प्रति कर्तव्य और पति-पत्नी के रिश्ते सहित जीवन की महत्वपूर्ण कदरों-मूल्यों को दर्शाया गया है।
उन्होंने कहा कि भगवान राम का संदेश सच्चाई, त्याग, कुर्बानी, सेवा और दया से जुड़ा हुआ है। उन्होंने पंजाब में आपसी भाईचारे, सद्भावना और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार का मकसद पुराने हंसते-खिलखिलाते और रंगीन पंजाब को फिर से लाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को धर्म, मर्यादा और अच्छे संस्कारों से जोड़ने के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयासों की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। इस मौके शो देखने पहुंचे दर्शक बलविंदर कौर ने कहा कि ‘हमारे राम’ शो उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी पिछली पीढ़ी, इतिहास और संस्कारों के बारे में कई बातें भूलती जा रही है, इसलिए बच्चों को ऐसे कार्यक्रम दिखाने बहुत जरूरी हैं।
बलविंदर कौर ने कहा कि शो में भगवान राम जी के जीवन और उनसे जुड़ी कदरों-मूल्यों को बहुत अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने सरकार द्वारा किए इंतजामों की भी प्रशंसा की और कहा कि कार्यक्रम में लोगों की भरपूर हाजिरी रही और ऑडिटोरियम हाउसफुल नजर आया। उन्होंने बताया कि शो के लिए एंट्री बिल्कुल मुफ्त रखी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अधिक से अधिक अपने बच्चों को ऐसे शो दिखाने के लिए लाएं। बलविंदर कौर ने कहा कि युवाओं को अपने इतिहास और सभ्यता से जोड़ने के लिए पंजाब सरकार को इस तरह के और प्रयास भी लगातार करते रहना चाहिए।