होशियारपुरः स्वतंत्रता दिवस को लेकर होशियारपुर में एसएसपी द्वारा एक मार्च निकाला गया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि 15 अगस्त को देखते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मेले भी शुरू हो रहे हैं और उनके लिए भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। शहर में जगह-जगह नाके और विशेष निगरानी की जा रही है।
View this post on Instagram
उन्होंने कहा कि अगर होशियारपुर में कर्मचारियों की कमी होती है, तो वे शहर के बाहर से भी कर्मचारी बुला सकते हैं। चिंतपूर्णी मेला बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए न केवल पंजाब से, बल्कि विदेशों से भी लोग होशियारपुर होकर जाते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते चिंतपूर्णी रूट पर नियमित रूप से पुलिस तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि अंतर-राज्यीय चेक प्वाइंट्स पर चेकिंग बढ़ा दी है। वहीं ट्रैफिक रूट को लेकर भी तैयारियां की है।