AmritsarPunjab News: 2 भाईयों में चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: 2 भाईयों में चली गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के हलका अटारी के तहत मजीठा रोड पर गांव पंडोरी वड़ैच से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों के बीच हुए विवाद में गोली चलने से एक भाई की मौत हो गई। इस मामले में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी का नाम सामने आ रहा है। आरोप है कि उसने अपने ही भाई को गोली मार दी।गोली लगने के कारण सिमरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि यादविंदर सिंह ने बताया है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में झगड़े के बाद आज (10 नवंबर) सुबह करीब साढ़े 11 बजे सिमरदीप सिंह को दो गोलियां मारी गईं। एक गोली सिर और दूसरी छाती के दाईं तरफ लगी। गोली लगने से सिमरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी ने बताया कि नशे के सेवन और नशा बेचने को लेकर भी घर में विवाद रहने की बात सामने आई है। अधिकारी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक सबूत जुटाए हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। डीएसपी यादविंदर सिंह के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापे मार रही हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध...

Jalandhar News: व्यक्ति को किया काबू, 50 ATM Card बरामद, देखें Live

जालंधरः महानगर के बाबूलाभ सिंह नगर इलाके में ATM...

पंजाब में पोटाश की खोज का काम अप्रैल 2027 के अंत या मई के पहले सप्ताह तक शुरू होगा

चंडीगढ़: पंजाब खनिज खोज के एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। राज्य में पोटाश की खोज...

बहड़ाला में स्क्रैप स्टोर में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख

उनाः बहड़ाला में एमएस जय साईं फर्म के स्क्रैप स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग...

वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता के निधन पर जताया शोक

ऊना, सुशील पंडित: प्रेस क्लब हरोली के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण प्रभाकर की माता श्रीमती कांता रानी के...

राज्यपाल ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा के निधन पर गहरा...