AdvertisementPunjab Government
PhagwaraPunjab News: आप पार्टी के वरिष्ठ नेता को फिर मिली धमकी, व्हाट्सएप...

Punjab News: आप पार्टी के वरिष्ठ नेता को फिर मिली धमकी, व्हाट्सएप के जरिए मांगे 5 करोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और बीसी विंग के इंचार्ज दलजीत राजू को फिरौती के लिए धमकियां मिलने का मामला थम नहीं रहा। हालांकि कई बार राजू द्वारा धमकियां मिलने को लेकर पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। वहीं पुलिस की ओर से दलजीत राजू को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। इसके बावजूद एक बार फिर धमकी भरी कॉल आने से राजू में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दलजीत राजू ने बताया कि उन्हें 5 करोड़ रुपए की फिरौती व्हाट्सएप पर मांगी गई है। उन्होंने कहा कि उसमें कहा गया कि जा तो पैसे दो नहीं तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार इंग्लैंड के नंबर से उन्हें धमकी मिली है। लोगों का कहना है कि यदि एक राजनीतिक नेता को बार-बार फिरौती के लिए धमकियां मिल रही हैं तो पुलिस प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों तक पहुंचना चाहिए।

दूसरी ओर, पुलिस की ओर से दलजीत राजू को सुरक्षा प्रदान की गई है। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच और धमकी देने वालों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बारे में डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग गंभीरता से फोन नंबरों की जांच कर रहा है जल्द ही धमकी देने वालों का पता लगा लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...