HoshiarpurPunjab News: BJP और BSP कार्यकर्ता में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

Punjab News: BJP और BSP कार्यकर्ता में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले के गांव बाड़ियां कलां में शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इस घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नू ने ली। वहीं आज भाजपा और बसपा के कार्यकर्ता बाबा साहेब की प्रतिमा के पास घटना को लेकर रोष जता रहे थे। जहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में तकरार भी देखने को मिली।

जहां अचानक घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इस धक्का मुक्की में भाजपा नेता विजय सांपला के घायल होने की खबर सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों में जमकर तकरार हुई है। बताया जा रहा है कि बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। जिसके बाद अचानक दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में तकरार हो गई और भाजपा नेता से माइक पकड़ा गया। इसके बाद अचानक माहौल गरमा गया।

बताया जा रहा है कि स्टेज में बोलने को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ। हालांकि काफी देर तक चले हंगामे के बाद अब स्थिति कंट्रोल में है। दरअसल, आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा होशियारपुर में एकत्रित होने का ऐलान किया गया था। वहीं बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा भी बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर रोष जताया जा रहा था। कहा जा रहा है कि विजय सांपला जब स्टेज पर गए तो उन्होंने वहां पर अपना माइक इस्तेमाल किया, जिसके बाद विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद विजय सांपला से माइक छीनने की कोशिश की गई। वहीं विजय सांपला भी उक्त शख्स के पीछे जाते दिखाई दिए।

दरअसल, बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा द्वारा अब तक हो रही घटनाओं को लेकर क्या ठोस कार्य उठाए गए है। इस दौरान देखते ही देखते घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बन गया। वहीं मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। वहीं बसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा नेता द्वारा उनसे माइक छीना गया था। हालांकि उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माइक छीनने के गलत आरोप लगाए जा रहे है। उनका कहना है कि मंच उनके द्वारा तैयार किया गया और भाजपा को मंच पर बोलने की उनके द्वारा इजाजत भी दी गई। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी दस्तार से छेड़छाड़ की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा Miss Universe 2026 का खिताब

नई दिल्लीः दुनियाभर की सुंदरियों के बीच कड़े मुकाबले...

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने...

अनियंत्रित होकर पलटा मक्की से भरा ट्रक, एक साइड बंद होने से यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला-रायपुर रानी सड़क मार्ग पर मंगलवार को मक्की...

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा Miss Universe 2026 का खिताब

नई दिल्लीः दुनियाभर की सुंदरियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद मिस यूनिवर्स 2026 को अपना विजेता मिल गया...

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के हल्का इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।...

Jalandhar News: Highway पर भीषण हादसे में वेरका गाड़ी के पहिये निकले बाहर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर से आ रही वेरका की गाड़ी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के...