फगवाड़ाः आशीष कॉन्टिनेंटल के पास सामने उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही के कारण एक्टिवा सवार 2 स्कूली बच्चे ट्रक हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा ट्रक और एक्टिवा की टक्कर होने के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि जब 2 बच्चे एक्टिवा पर आ रहे थे तो अचानक उनके पास से एक मोटरसाइकिल ओवरटेक करके निकली और बच्चे घबरा गए, जिस कारण उनकी एक्टिवा ट्रक के नीचे घुस गई। इस घटना में राहत की बात यह रही कि दोनों बच्चे एक तरफ गिर गए, जिससे उन्हें चोटें लगीं और जख्मी हालत में उन्हें सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया।
हादसे का शिकार हुए स्कूली बच्चे, ट्रक के नीचे घुसी एक्टिवा
#SchoolChildren #RoadAccident #ActivaAccident #TruckAccident pic.twitter.com/gGQuoPpowY— EncounterIndia (@encounterindia) August 19, 2026
वहीं ट्रक चालक मलकीत सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से होशियारपुर जा रहा था। इस दौरान आशीष कॉन्टिनेंटल के पास सामने से आ रही एक्टिवा सवार 2 बच्चे, बगल से गुजर रहे मोटरसाइकिल को देखकर घबरा गए और उनके ट्रक से टकरा गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनका किसी भी तरह से कोई कसूर नहीं है।
बलविंद सिंह ने कहा कि बच्चे एक्टिवा पर सवार थे और उनकी एक्टिवा तेज रफ्तार में थी। इस दौरान मोटसाईकिल गुजरने के दौरान बच्चे घबरा गए और ट्रक से टकरा गए। हादसे में बच्चे ट्रक की दूसरी तरफ गिर गए। जिसके कारण हादसे में उनकी जान बच गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी और सड़क सुरक्षा बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बच्चों का बाल-बाल बचाव हो गया। फिलहाल दोनों बच्चे सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

