Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: किसानों के Delhi कूच को लेकर Sarwan Singh Pandher का...

Punjab News: किसानों के Delhi कूच को लेकर Sarwan Singh Pandher का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करना का ऐलान किया है। दरअसल, फसलों के लिए एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मांगों को लेकर 13 फरवरी से किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सीमाओं पर 280 दिन से किसान डटे हुए हैं। वहीं इस मामले को लेकर किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के महासचिव सरवन सिंह पंढरे ने वीडियो जारी करके बताया कि शंभू बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी समेत अपनी मांगों को लेकर 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि कल हम दिल्ली के गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में एक बैठक करेंगे…हम एक खाका भी पेश करेंगे। इसके बाद 6 दिसंबर को हम शंभू मोर्चा से दिल्ली की ओर कूच करेंगे। पंढेर ने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

उन्होंने कहा कि 2 मंच –संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और केएमएससी लोगों को भविष्य की योजनाओं से अवगत कराने के लिए दोपहर में एक बैठक करेंगे। पंढेर ने कहा कि विरोध प्रदर्शन को 284 दिन पूरे हो चुके हैं। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान नेता पंढेर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भगवा पार्टी आज से मंदिर-मस्जिद के मुद्दों को भूल जाएगी। किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) के महासचिव पंढैर ने कहा, “जब महाराष्ट्र, झारखंड और अन्य राज्यों में उपचुनाव खत्म हो जाएंगे, तो दिल्ली (केंद्र) में सत्ता में बैठी भाजपा आज से मंदिर मस्जिद के मुद्दे को भूल जाएगी।

कुछ समय तक हिंदुओं को कोई खतरा नहीं रहेगा। जब चुनाव आएंगे, तो वे लोगों को बांट देंगे।” किसान नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्वोत्तर राज्य में जारी हिंसा के बीच मणिपुर पर ध्यान देने की भी अपील की। ​​भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और उसके सहयोगी संगठनों से जुड़े किसानों ने एक पुलिस चौकी के पास बठिंडा चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने के लिए अपना मार्च शुरू कर दिया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -