Girl in a jacket
HomeNationalPunjab News: सांसदों के इस्तीफे के बाद Sanjay Singh ने किए बड़े...

Punjab News: सांसदों के इस्तीफे के बाद Sanjay Singh ने किए बड़े खुलासे, PM Modi और अमित शाह को लेकर दिया बयान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपः पंजाब में BJP चला रही ऑपरेशन लोट्स, ED की Raid के बाद मित्तल ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत देखने को मिली। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ये तीनों सांसद एक साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं। वहीं राघव की प्रेस वार्ता के बाद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने राघव चड्ढा सहित अन्य सांसदों पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने खुलासे करते हुए कहा कि पंजाब में ऑपरेशन लोटस चलाया है। संजय सिंह ने कहा कि सातों सांसदों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया।

वहीं उन्होंने खुलासे करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वाले गद्दार है और पंजाब के लोग गद्दारों को कभी माफ नहीं करेंगे। वहीं उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर कहा कि पार्टी तोड़ने का जो काम किया जा रहा है, आपको भी पंजाब की जनता माफ नहीं करेंगी। संजय सिंह ने कहाकि पंजाब में ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है। वहीं राघव के बयानों पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। संजय सिंह ने कहा कि हाल ही में अशोक मित्तल के घर ईडी की रेड की गई और रेड के बाद अशोक मित्तल को पार्टी से तोड़ा गया, यह सबके सामने आने है।

भाजपा द्वारा आप को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। राघव ने आरोप लगाए कि वह अच्छे काम करना चाहते थे और उन्हें रोका जा रहा है। इस पर संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को वह खुद ही भ्रष्ट मानते थे और अब वह खुद उस पार्टी में विलय हो रहे है, जिससे उनकी बातों में ही सारा जवाब मिल रहा है। संजय सिंह ने कहाकि पंजाब में बिजली फ्री देना, मोहल्ला क्लीनिक खोलना, शिक्षा को बेहतर बनाना और महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए डालना क्या यह आप पार्टी से गलती हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है। ईडी की रेड के बाद 3 सांसद पार्टी छोड़ गए और बाकी पर दवाब बनाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -