.
AmritsarPunjab News: घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या BJP वल के...

Punjab News: घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या BJP वल के लगे पोस्टर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह लगातार जारी है। जिले में कभी अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी के विरोध में लगातार पोस्ट लग रहे है। वहीं अब फिर से पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ पोस्टर लगे हैं। पोस्टरों में चन्नी को कांग्रेस से निकालने की अपील की गई है। पोस्टरों पर चन्नी को निशाना बनाते हुए कई विवादित नारे लिखे गए हैं। एक पर लिखा है, “घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल।” दूसरे पोस्टर में लिखा है, “राहुल गांधी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर।”

वहीं तीसरे पोस्टर पर लिखा है, “चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी।” बुधवार सुबह सैर करने पहुंचे लोगों की नजर जैसे ही इन पोस्टरों पर पड़ी, उन्होंने इसे पढ़ना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पोस्टरों के फोटो और वीडियो भी बनाए। हालांकि, इस मामले पर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पोस्टर लगाने वालों की भी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल इन पोस्टरों ने पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पार्टी के भीतर जारी मतभेद और गुटबाजी की ओर इशारा करती हैं।

हालांकि, पोस्टरों के पीछे किसका हाथ है और उनका उद्देश्य क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। चर्चा है कि ये पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी समर्थक माना जाता है। पंजाब चुनाव से पहले पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी जमकर बागी तेवर दिखा रहे हैं। अब उनकी टक्कर सिर्फ प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग से नहीं बल्कि सीधे हाईकमान से होती नजर आ रही है। हाईकमान के भेजे AICC प्रभारी भूपेश बघेल का वह बायकॉट कर चुके हैं। वड़िंग की अगुआई वाले कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थन में नारे लग रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...