.
Punjab GovtR.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आर.डी.एस.एस.) के तहत लगभग 5,000 करोड़ रुपये के कार्य शुरू करके प्रदेश की बिजली वितरण ढांचे को आधुनिक और मजबूत करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत यह राशि बिजली वितरण नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए सुचारू रूप से उपयोग की जा रही है, जिससे पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। मई माह से किसानों को भी 8 घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

बिजली वितरण नेटवर्क से संबंधित प्रमुख उपलब्धियों को साझा करते हुए श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि नेटवर्क की विश्वसनीयता में सुधार और मौजूदा सिस्टम पर ओवरलोडिंग को कम करने के लिए 1,296 नए 11 केवी फीडर लगाए गए हैं। इसके अलावा बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 1,12,195 नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

663 सर्किट किलोमीटर 66 केवी लाइनों के विस्तार और अपग्रेडेशन के अलावा नई 355 सर्किट किलोमीटर 66 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के साथ ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी काफी मजबूत किया गया है, जिससे सिस्टम की क्षमता और संचालन कुशलता में वृद्धि हुई है।

विधायक बलकार सिंह सिद्धू द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बठिंडा क्षेत्र में चल रहे ट्रांसमिशन अपग्रेडेशन के कार्यों का विवरण देते हुए श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि फूल और भाई रूपा के 66 केवी सब-स्टेशनों को फिलहाल 220 केवी गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट, लहरा मुहब्बत सब-स्टेशन से आने वाली 66 केवी लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। मौजूदा लाइन से बोझ कम करने और बिजली की विश्वसनीयता में सुधार के लिए, 220 केवी गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट, लहरा मुहब्बत से 66 केवी सब-स्टेशन फूल तक एक नई समर्पित 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन डाली जा रही है।

प्रस्तावित लाइन की कुल लंबाई 13.2 सर्किट किलोमीटर है, जिसमें से 11.08 सर्किट किलोमीटर का कार्य पूरा हो चुका है। शेष बचे कार्य में आठ ट्रांसमिशन टावरों को बदलना और निर्धारित सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइनों वाले 4 क्रॉसिंग ढांचों की ऊंचाई बढ़ाना शामिल है और यह कार्य भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि अंतरिम प्रबंध के रूप में पी.एस.पी.सी.एल. ने 66 केवी भाई रूपा, महराज और फूल सब-स्टेशनों के बीच अस्थायी रूप से लोड को संतुलित किया है, जिससे मई माह से ही किसानों को प्रतिदिन आठ घंटे से अधिक निर्बाध बिजली आपूर्ति देने में मदद मिली है।

बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि बुनियादी ढांचे के चल रहे विकास कार्य कृषि, उद्योग, व्यापार और घरेलू उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करते हुए प्रदेश में बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता, कुशलता और गुणवत्ता में बड़ा सुधार करेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

सरस्वती नदी के संरक्षण और विकास के लिए कई अहम फैसले, IIT Roorkee से बनेगी विस्तृत रिपोर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक...