लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना से रोजाना 70 से 80 मजदूर Tata-407 मे काम के लिए साहनेवाल की ओर जाते है। आज अचानक जब वाहन दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तो पलट गया। इस हादसे से हाइवे पर चीख-पुकार मच गई।
जिसके बाद राहगीरों की मदद से मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहा डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि इस हादसे मे अब तक 25 लोग अस्पताल मे भर्ती हुए है। घीलो को गंभीर चोटे आई है। सरकारी एम्बुलेंस मे घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। घायलों की गिनती 60 के करीब आंकी जा रही है।
डॉक्टर के मुताबिक 4 से 5 लोगो को गंभीर चोटे लगने से रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले मे छानबीन शुरू कर दी है। यह हादसा किस कारण हुआ अभी इसकी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।