चंडीगढ़ः पंजाब में नशे को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दरअसल, विपक्ष लगातार नशे को लेकर मुद्दा बना रही है। वहीं आज विपक्ष पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने नशे को लेकर भाजपा पर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के 30 साल पुराने राज्य में नशे की खेप सबसे अधिक मिल रही है, लेकिन भाजपा अभी तक वहां पर नशे को लेकर नकेल नहीं कस पाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर में नशे के खिलाफ बोलने वाले अधिकारी का अकाली-भाजपा सरकार द्वारा तबादला कर दिया गया।
वहीं पंजाब के पाकिस्तान के साथ लगते बॉर्डर का जिक्र करते हुए कहा कि यह केंद्र के अंडर आता है। पंजाब में 555 किलोमीटर लंबा बॉर्डर के 55 किलोमीटर दायरा बीएसएफ के अधीन आता है और वह केंद्र के अंडर आता है। ऐसे में बॉर्डर से नशा लाने पर रोक लगाने पर भाजपा फेल साबित हुई। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई और नशे पर नकेल कसी। वहीं एंटी ड्रोन सिस्टम पंजाब सरकार लेकर आई और नशे पर काफी हद तक काबू पाया गया और पाकिस्तान के ड्रोन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
गुजरात में पिछले 30 साल से अधिक समय से भाजपा की सरकार है। गुजरात के बंदरगाह और बॉर्डर से सबसे अधिक नशे के खेप भारत में सप्लाई हो रही है। ऐसे में गुजरात के मंत्री पंजाब में आकर लोगों को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी-बड़ी नशे की खेप की रिकवरी गुजरात से हो रही है।