Girl in a jacket
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: रिश्वत के मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Punjab News: रिश्वत के मामले में पुलिस कर्मी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सह-आरोपी SHO मौके से फरार

होशियारपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात सिपाही किंदर सिंह को 30 हजार रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सह-आरोपी एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एसएचओ इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली के नाम पर उसके (हरदीप कौर) भाई को एक झगड़े के मामले में पुलिस ने अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान उससे नशीले पदार्थों के केस में शामिल न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद में दोनों में 50 हजार रुपये में बात तय हुई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -