होशियारपुरः आप सांसद डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल को उनके बर्थडे पर गृहमंत्री की आवाज में कॉल कर चौंका दिया। दरअसल, कॉलर ने फोन पर चब्बेवाल को बर्थडे की बधाई दी और कहा- आप मुझसे दिल्ली आकर मिलो। वहीं बिहार से राज्यसभा सदस्य और वर्तमान में केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत राम नाथ ठाकुर ने एक्स पर पोस्ट कर डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल को बधाई दी है। वहीं सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने बताया कि वह खुद हैरान हैं कि गृहमंत्री ने फोन कर दिल्ली आने के लिए क्यों कहा होगा। सुबह 10 बजे के करीब फोन आया।
आवाज हूबहू गृहमंत्री अमित शाह की तरह थी। चब्बेवाल ने कॉलर की आवाज अमित शाह की आवाज से मेल खाती थी। हालांकि किसी ने ऐसा क्यों किया, पता नहीं। डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि उनका आज बर्थडे है, जिसके चलते वह व्यस्त हैं। उन्होंने कहा किकिसी ने ये मजाक किया है या फिर क्यों कॉल की, ये जांच का विषय है। इस मामले को लेकर चब्बेवाल ने पुलिस को कॉलर की डिटेल शेयर कर शिकायत कर दी है। दूसरी ओर बिहार से राज्यसभा सदस्य द्वारा बधाई देने के बाद चर्चा छिड़ी है कि कहीं भाजपा इधर-उधर से पुराने दोस्तों के माध्यम से सांसदों के लिए जाल तो नहीं बुन रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी जांच के जरिए कॉल करने वाले व्यक्ति और नंबर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
