AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: ASI Murder Case में आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

Punjab News: ASI Murder Case में आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अजनाला में जीआरपी के एएसआई की गोली मारकर हत्या करने वाले का सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को वारदात वाली जगह लेकर जा रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की राइफल छीनकर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हुआ। उसे अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार, अजनाला में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह को गोली मारने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक आरोपी को सोमवार दोपहर को पुलिस वारदात वाली जगह पर लेकर जा रही थी, ताकि सीन रिक्रिएट किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और फायरिंग करने लगा।

हालांकि, उसके फायरिंग करने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाला और आरोपी को ही गोली मार दी। गोली आरोपी की टांग में लगी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने फौरन स्थिति को संभाला और आरोपी के हाथ से राइफल छीन ली। इसके बाद आरोपी को उठाकर गाड़ी में डाला और अजनाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत स्थिर है। आरोपी का इलाज चल रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

LPU Student Protest मामले में हाईकोर्ट ने तत्काल गिरफ्तारी के दिए निर्देश

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हिंसा से जुड़े...

Jalandhar News: पटाखा मार्किट लगने को लेकर तैयारियां शुरू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने दीवाली के त्योहार के...

Meharchand Polytechnic College के Civil Engineering विभाग ने इस विषय पर लगाया Lecture

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल विभाग...

Punjab News: MLA ग्यासपुरा को जसकरण ने दी सख्त चेतावानी, नहीं तो होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

अमृतसरः विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को अकाल तख्त में...

LPU Student Protest मामले में हाईकोर्ट ने तत्काल गिरफ्तारी के दिए निर्देश

चंडीगढ़ः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हिंसा से जुड़े मामले की जांच को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट...

Punjab News: निगम हाउस की मीटिंग में पार्षदों का हंगामा, अकाली नेता का फटा कुर्ता, देखें वीडियो

लुधियानाः गुरु नानक देव भवन में नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक में सोमवार को विपक्षी पार्षदों ने...

Jalandhar News: पटाखा मार्किट लगने को लेकर तैयारियां शुरू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने दीवाली के त्योहार के मद्देनजर पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में अस्थायी पटाखा...

Meharchand Polytechnic College के Civil Engineering विभाग ने इस विषय पर लगाया Lecture

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल विभाग ने विद्यार्थियों के लिए एक लेक्चर आयोजित किया। इस लेक्चर...