AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: पटाखा मार्किट लगने को लेकर तैयारियां शुरू, देखें वीडियो

Jalandhar News: पटाखा मार्किट लगने को लेकर तैयारियां शुरू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने दीवाली के त्योहार के मद्देनजर पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली में अस्थायी पटाखा मार्केट लगाने की मंजूरी दे दी है। इस बार गांव राओवाली (अजय पार्क के पास) में 5.5 एकड़ जमीन पर पटाखा मार्केट लगेगी। वहीं पटाखा मार्किट लगने के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि मैदान में सफाई का काम शुरू हो गया है। पटाखा मार्किट लगाने को लेकर सुरक्षा के इतजाम किए गए है। ऐसे में प्रत्येक दुकान के बाहर कम से कम 4 पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) और अंदर 200 लीटर पानी का टैंक रखना अनिवार्य होगा।

इसी के साथ दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी रखनी होगी। वहीं अस्थाई दुकानें नेशनल हाईवे और रिहायशी इलाकों से 50 मीटर, पेट्रोल पंप से 50 मीटर, तथा फैक्ट्रियों और पार्किंग से 15 मीटर की दूरी पर होंगी। मामले की जानकारी देते हुए प्रधान विकास भंडारी ने कहा कि पिछली बार जगह पर पार्किंग को लेकर काफी तंगी आई थी। ऐसे में वह चाहते थे कि दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो और पार्किंग की दिग्गत ना हो। भंडारी ने कहा कि उनके द्वारा 5 साल के लिए जगह को लीज पर लिया गया है।

ऐसे में साल में 3 महीने के लिए जगह का पटाखा मार्किट इस्तेमाल कर सकते है। भंडारी ने कहाकि उनके द्वारा 5 साल तक यहां पर पटाखा मार्किट लगाई जा सकती है, लेकिन प्रशासन की मंजूरी के बाद ही 5 साल तक लगातार पटाखा मार्किट लग सकती है। भंडारी ने कहा कि पिछली बार 4.5 एकड़ जमीन थी, लेकिन इस बार पटाखा मार्किट के पास 3 गुणा जमीन है, जहां दुकानदारों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे में प्रशासन द्वारा कुछ हिदायतें दी गई है, जिनका पटाखा मार्किट पहले की तरह पालन करेंगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

LPU के डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए जल्द बंद होंगे Admission

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस और ऑनलाइन...

Punjab News: ASI Firing Case में 3 आरोपी गिरफ्तार, IG Bhullar ने किए खुलासे, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के...

Jalandhar News: Influencer बाबा जगरूप सिंह की स्कूटी को लगाई आग, पहले मिली थीं धमकी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जगरूप सिंह बाबा जी...

जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री...

हरियाणा में वैश्विक स्तर के औद्योगिक ईकाइयों को लाने में जुटे राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़: कृषि प्रधान हरियाणा वैसे तो गुरुग्राम जैसे साइबर...

LPU के डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के लिए जल्द बंद होंगे Admission

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड प्रोग्राम के अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन जल्द...

Punjab News: ASI Firing Case में 3 आरोपी गिरफ्तार, IG Bhullar ने किए खुलासे, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले को...

Jalandhar News: Influencer बाबा जगरूप सिंह की स्कूटी को लगाई आग, पहले मिली थीं धमकी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मशहूर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जगरूप सिंह बाबा जी 1101 के घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी को देर...

जिला नूंह में एक साथ 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की सरकार ने दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जिला नूंह में स्वास्थ्य...