Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: पेपर मिल में व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी...

Punjab News: पेपर मिल में व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, पढ़े पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Highlights:

  1. 26 वर्षीय प्रवासी मजदूर की पेपर मिल में दर्दनाक मौत।
  2. साथी मजदूरों ने मिल मालिक पर 12 घंटे काम कराने का आरोप लगाया।
  3. घटना से सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल, पुलिस ने शुरू की जांच।

लुधियाना : स्थानीय कस्बे अंदर सत्कार पेपर मिल में रात को ड्यूटी करते समय एक प्रवासी मजदूर की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुशील कुमार(26) पुत्र हनुमान गांव ककराहा जिला बहरोई (बिहार) के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार मृतक के चाचे के लड़के पप्पू व रोहित ने बताया कि सुशील कुमार जो सतकार पेपर मिल के क्वार्टरों में रह रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सुशील, गोरख व तेज गुप्ता मिल में इकट्ठे काम रहे रहे थे। रात करीब 3 बजे मिल में गत्ता व अन्य वेस्टेज वाले पलपर में सुशील कुमार गिर गया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। पलपर में वेस्टेज बाहर निकालने लगे तो सुशील के शरीर के अंगों में दोनों हाथ, एक पैर व सिर का कुछ हिस्सा ही मिला है।

मौके पर मौजूद मजदूरों ने मिल मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लेबर से 12 घंटे लगातार काम करवाते हैं। यह भी हो सकता है कि सुशील को नींद की वजह से यह भयानक हादसा हुआ हो। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी इंचार्ज गुरचरणजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। जिसके बाद मृतक सुशील के सभी अंग समेटने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -