Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab News: MP Amritpal Singh की बढ़ी मुश्किलें, डिब्रूगढ़ जेल पहुंची Police

Punjab News: MP Amritpal Singh की बढ़ी मुश्किलें, डिब्रूगढ़ जेल पहुंची Police

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम असम के डिब्रूगढ़ जेल में सांसद अमृतपाल सिंह को अजनाला पुलिस थाना पर हमले के मामले में गिरफ्तार कर सकती है। यह कार्रवाई उस समय की जा रही है जब उनकी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत नजरबंदी 22 अप्रैल को खत्म हो रही है।

जानकारी के अनुसार, DSP रैंक का अधिकारी इस टीम का नेतृत्व कर रहा है। पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से यह मंजूरी मिल चुकी है कि NSA की नजरबंदी खत्म होने के बाद भी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल में रखा जा सकता है। अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले फरवरी 2023 में अजनाला पुलिस थाना पर हमले का मामला सामने आया था, जहाँ वे अपने समर्थकों के साथ मिलकर बैरिकेड तोड़कर थाने में दाखिल हुए थे और एक साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस से झड़प भी हुई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही उनकी नजरबंदी खत्म होगी, अमृतपाल सिंह को अजनाला मामले में गिरफ्तार करके स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड लिया जाएगा। इसके बाद मुकदमे की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। यह भी बताया गया है कि इस मामले में कई अन्य आरोपी भी नामजद हैं और अमृतपाल सिंह को मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -