अमृतसरः अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े एक मामले में मजीठा पुलिस स्टेशन में एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह बाथ के खिलाफ दर्ज केस के विरोध में अमृतसर के वकीलों ने हड़ताल की और नो वर्क डे का ऐलान किया। इस बीच, अमृतसर बार एसोसिएशन ने मामला रद्द करने की मांग की।
अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वकील अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभाते हैं और नगर निगम चुनावों के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के समय कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी वकील के खिलाफ कानूनी सहायता प्रदान करने के आधार पर मामला दर्ज करना सही नहीं है। एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह बाथ अमृतसर बार के सदस्य हैं और उनके खिलाफ दर्ज मामला तुरंत खारिज किया जाना चाहिए। बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वकील को इस मामले में बरी किया जाए और केस खारिज किया जाए। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एसएसपी से मुलाकात करेगा और इस मुद्दों को उनके सामने रखेंगे।
