HomeChandigarhएक बार फिर मिली Punjab Civil Secretariat को बम से उड़ाने की...

एक बार फिर मिली Punjab Civil Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं आज एक बार फिर से पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, बम निरोधक और डॉग स्कवॉयड टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

बता दें कि इससे पहले भी पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन इमारत की तालाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। लेकिन आज फिर से धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा इमारत की जांच की जा रही है। पिछले कुछ महीनों के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली के कई महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले शहर के कई स्कूलों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, जिला अदालतों और पासपोर्ट कार्यालय को भी ई-मेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी।

हर मामले में पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकांश मामलों में ये धमकियां अफवाह या शरारती तत्वों द्वारा भेजे गए संदेश साबित हुईं।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -