LudhianaPunjab News: पॉश इलाके में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, 2...

Punjab News: पॉश इलाके में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले पॉश इलाके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजगुरु नगर ट्रैफिक लाइट के पास सरेराह फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने दो युवकों को निशाना बनाते हुए करीब 4 गोलियां चलाई। इस वारदात में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी में 21 से 22 साल की उम्र के करीब 2 से 3 युवक सवार थे।

राजगुरु नगर ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचते ही उन्होंने दूसरी तरफ मौजूद युवकों पर अचानक हमला बोल दिया और लगभग 4 राउंड फायर किए। गोलीबारी होते ही इलाके में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर मुल्लांपुर रोड की तरफ फरार हो गए। फायरिंग में घायल हुए दोनों युवकों के शरीर में गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

इस गोलीकांड में एक पार्टी के नेता के भतीजे का नाम भी सामने आ रहा है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है। हालांकि, पुलिस इस बात की आधिकारिक पुष्टि करने से फिलहाल बच रही है और हर पहलू से तफ्तीश में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर के एसएचओ वीपीएस उप्पल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर वहां से गोलियों के खाली खोल (खोखे) बरामद कर लिए हैं। एसएचओ ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं। बयान दर्ज होने के बाद ही रंजिश और पूरी वारदात का सही कारण साफ हो पाएगा। हमलावर मुल्लांपुर की तरफ भागे हैं। मुल्लांपुर मार्ग और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...