AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: 20 दिन बाद कब्र से निकाली व्यक्ति की लाश, बहन...

Punjab News: 20 दिन बाद कब्र से निकाली व्यक्ति की लाश, बहन ने जताया हत्या का शक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः अजनाला के तहत आने वाले गांव तेड़ा कलां में करीब 20 दिन पहले मरे व्यक्ति की लाश को कब्र में से बाहर निकाला गया है। मृतक की पहचान सोनी मसीह पुत्र हमीद मसीह निवासी तेड़ा कलां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2026 को सोनी मसीह की मौत हुई थी, जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा रीति-रिवाजों के अनुसार उसे दफना दिया गया था।

मामला तब सामने आया जब मृतक की बहन कोमल, जो गांव पक्खोके, डेरा बाबा नानक की रहने वाली बताई जा रही है, ने अपने भाई की मौत पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को बयान दिया। परिवार द्वारा मौत के कारणों की जांच की मांग की गई। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई, जिसके बाद कब्र से लाश बाहर निकालने की मंजूरी मिली। प्रशासन द्वारा एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, तहसीलदार कार सिंह और मेडिकल ऑफिसर अजनाला की ड्यूटी लगाई गई।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कब्रिस्तान से लाश को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि एक महिला द्वारा आवेदन कर मौत संबंधी शक और चोट लगने की बात कही गई है। इस संबंध में एसएचओ और डॉक्टर द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों संबंधी तथ्य सामने आएंगे। रिपोर्ट के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: 50 फीट गहरी डिग्गी में गिरा युवक, मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखें वीडियो

फाजिल्का: जिले के रेलवे अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पैदल जा रहा युवक पानी...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...