Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: पानी में फंसी बच्चों से भरी Green Land School की...

Punjab News: पानी में फंसी बच्चों से भरी Green Land School की BUS, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जालंधर सहित लुधियाना में आज सुबह से बारिश हो रही है। जिसके चलते सड़कें पानी से भरी हुई है। वहीं आज सुबह 32 सेक्टर के पास वर्धमान के पास बच्चों से भरी Green Land School की बस पानी में फंस गई। जिसके बाद काफी समय तक ड्राइवर द्वारा बस को निकालने की कोशिश की गई। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब बस पानी से बाहर ना आई तो ड्राइवर ने बच्चों को बाहर निकालकर सेफ साइड पर खड़ा कर दिया।

जिसके बाद चालक ने मामले की सूचना स्कूल प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर स्कूल प्रशासन द्वारा दूसरी बस मौके पर भेजी गई। बस चालक ने रस्सी से बांधकर पानी में फंसी बस को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सड़कों पर पानी भरा होने के चलते बस चालक ने शार्टकर्ट रास्ता अपनाया था। जिसके चलते गड्ढे में पानी ज्यादा भरा होने के कारण बस फंस गई।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर से कहा कि उसे पता है कि यह कच्चा रास्ता है, लेकिन फिर भी वह शार्टकर्ट रास्ता अपनाते हुए 17 से 18 बच्चों को लेकर इस कच्चे रास्ते की ओर चला गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि बस चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि स्कूल प्रशासन ड्राइवर की इस लापरवाही को लेकर क्या एक्शन लेता है। वहीं मामले की सूचना जब बच्चों के परिजनों को मिली तो वह खुद मौके पर पहुंचकर बस से बच्चों को निकाल कर घर ले गए। दूसरी ओर स्कूल में मौजूद टीचर का कहना है कि यह बस स्कूल की नहीं है। यह बस बच्चों के मां-बाप द्वारा निजी तौर पर रखी गई है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -