जालंधर,ENS: फुटबाल चौक पर 2 महिलाओं ने थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जयइंद्र के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वहीं मामले को लेकर पीड़िता ने अहम खुलासे किए। धरना दे रही महिला नीतू ने मामे के लड़के पर इज्जत लूटने के आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि उसके खिलाफ आवाज उठाई तो उसकी किसी अन्य लड़के के साथ फोटो वायरल करके बदनाम करने की कोशिश की गई। इस मामले को वह थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की गई।
महिला का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं बीते दिन कीड़े मारने वाली दवाई पीने की वजह बताते हुए कहा कि वह थाने में पुलिस को मोहल्ला निवासियों की गवाही लेने की गुहार लगा रही। दरअसरल, दूसरे पक्ष के युवक ने चाकू मारने के उस पर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर वह इंसाफ की गुहार को लेकर पुलिस से गवाही लेने की बात की तो आरोप है कि पुलिस ने उस पर पर्चा दर्ज करने की बात की। महिला ने कहा कि युवक ने उसे बदनाम करने की कोशिश की। ऐसे में युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं महिला चन्नी ने कहा कि वह नीतू को फैसला दिलवाने के लिए गई थी।
चन्नी का पुलिस पर आरोप है कि थाना प्रभारी ने 500 रुपए लेकर लेडी पुलिस कर्मी से थप्पड़ मरवाए गए और उन्हें बाथरूम में ले गया। थाने में उसे काफी जलील किया गया। इस मामले को लेकर डीएसपी से शिकायत की गई, लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद परेशान होकर उसने लेडी पुलिस कर्मी और थाना प्रभारी के खिलाफ धरना लगाया था। जिसके बाद धरना लगाने पर थाना 2 की पुलिस आई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने थाना प्रभारी और महिला पुलिस कर्मी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बता दें कि बीते दिन करीब एक घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने दोनों को प्रदर्शन करने से हटाने की कोशिश की तो दोनों महिलाओं ने बोतल निकाली और जहरीला पदार्थ पी लिया। जिसके बाद एक महिला जमीन पर गिर गई।
दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। धरना दे रही महिला नीतू ने कहा कि वह इलाके की प्रधान चन्नी को साथ लेकर बस्ती बावा खेल थाने के कई चक्कर लगा चुकी है। उनका जिस व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। उसके खिलाफ शिकायत पर एसएचओ जयइंद्र ने कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि उल्टा बदसलूकी की और एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। इस मामले को लेकर एसएचओ जयइंद्र सिंह ने कहा कि नीत शहीद बाबू लाभसिंह नगर की रहने वाली है और उसका झगड़ा अपने ही रिश्तेदार संजय के साथ हुआ था। मारपीट की शिकायत और एमएलआर दोनो तरफ से आई हुई है। जिसकी जांच की जा रही है।

