HomePunjabFirozpurPunjab News: फर्नीचर हाउस में भयानक आग, 50 लाख का सामान जलकर...

Punjab News: फर्नीचर हाउस में भयानक आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः गुरु हर सहाय की पुरानी डाकघर वाली गली में स्थित गलहोत्रा फर्नीचर हाउस की इमारत की ऊपरी दो मंजिलों में आज अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग और भयानक रूप धारण कर गई, जिससे ऊपर रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिकों और इलाके निवासियों ने जलालाबाद, फिरोजपुर स्थित फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन परिवार के सदस्यों के अनुसार सूचना देने के बाद भी एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसके कारण आग और भी भयावह हो गई और बड़े पैमाने पर फर्नीचर जल गया।

दुकान मालिक प्रिंस ने बताया कि इस आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि अगर गुरु हर सहाय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध होती या समय पर आग बुझाने वाली टीम पहुंच जाती तो नुकसान काफी हद तक घटाया जा सकता था। दुकान मालिक ने सफाई कर्मी पर आरोप लगाए है। दुकानदार का कहना है कि सफाई कर्मी ने सड़क का कूड़ा इकट्ठा करके उसे आग लगाई थी। ऐसे में हवा चलने के साथ आग दुकान में लग गई।

इस घटना में दो मंजिलों में आग लगने से 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान हो गया। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के ढाई घंटे के बाद कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों ने गुरु हर सहाय में फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था न होने पर नाराज़गी जताई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि शहर में जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में जनहानी और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -