नोएडाः सेक्टर-52 और और 75 की IVY काउंटी सोसाइटी में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-52 में स्थित शर्मा मार्केट में दिनेश एस्टेट नामक इमारत में शुक्रवार को एक फास्ट फूड की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़क गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस बल भी मौके पर तैनात है।
View this post on Instagram
सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई. इसके अलावा सेक्टर 52 के एक PG वाले बिल्डिंग में भी आग लगी। सेक्टर 74 में स्थित IVY काउंटी फेमस सोसायटी है। यहां कई फ्लैट है, जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते हैं। आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। फायर कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया। वहीं, दूसरी तरफ सोसायटी निवासियों का आरोप है कि आग लगने के एक घंटे बाद तक नहीं पहुंची थी फायर ब्रिगेड की टीम। जिसकी वजह से ऊपर के कई फ्लोर आग की चपेट में आ गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्लैट के भीतर मंदिर के सामने रखे एयर कूलर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। एक ही दिन में सामने आई इन दो घटनाओं ने नोएडा की हाईराइज सोसाइटियों, पीजी और व्यावसायिक भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बीच लोग फायर सेफ्टी मानकों के पालन और नियमित सुरक्षा ऑडिट की मांग कर रहे हैं।
