नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल मुकेश अंबानी को इस साल बड़ा झटका लगा है। साल 2026 के पहले जांच महीनों में उनकी संपत्ति में करीब 2.09 लाख करोड़ की कमी आई है। इसके चलते दुनिया और एशिया के अमीर लोगों की सूची में उनकी रैंकिंग भी नीचे खिसक गई है। यहां से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इतनी है कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मई 2026 के बीच मुकेश अंबानी को एक साल बड़ा झटका लगा है। साल 2026 के पहले पांच महीनों में उनकी संपत्ति में करीबन 2.09 लाख करोड़ की कमी आई है। इसके चलते दुनिया और एशिया के अमीर लोगों की सूची में उनकी रैकिंग भी नीचे खिसक गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मई 2026 के बीच मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में करीबन 24 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके बावजूद वह भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल है और उनकी कुल संपत्ति अभी भी अरबों डॉलर में है।
इस वजह से घटी दौलत
मुकेश अंबानी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयरों में दबाव देखने को मिला है। जिसके सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार इसके कारण है।
अमीरों की लिस्ट में भी हुआ नुकसान
दौलत में आई गिरावट का असर सिर्फ नेटवर्थ पर नहीं पड़ा बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में भी उनकी रैंकिंग नीचे चली गई है। एशिया के अमीरों की सूची में भी उन्हें एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। बाजार जानकारों का मनना है कि इतनी बड़ी गिरावट के बाद मुकेश अंबानी की वित्तीय स्थिति बेहद मजबूत बनी हुई है। रिलांयस इंडस्ट्रीज का कारोबार टेलीकॉम, रिटेल, डिजिटल सेवाओं, ऊर्जा और कई अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है हालांकि अगर आने वाले महीनों में शेयर बाजार में तेजी लौटती है। रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
भले ही इस साल उनकी संपत्ति में काफी गिरावट आई है लेकिन मुकेश अंबानी अब भी भारत के सबसे बड़े उदयोगपतियों में गिने जाते हैं। कारोबार की दुनिया में उनका प्रभाव और रिलांयस का बाजार मूल्य अब भी काफी मजबूत माना जाता है।
