फिरोजपुरः पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट आज 29 मई को सामने आ रहे हैं। दरअसल, 26 मई को पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का आयोजन 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए करवाया गया था। आज पंजाब के कुल 1977 वार्डों में से 1420 वार्डों को नतीजे जारी हो गए है। जिसमें से आप पार्टी 656 सीटों से आगे चल रही है। कांग्रेस 272 सीटों से आगे, आजाद 229 सीटों से आगे, शिरोमणि अकाली दल 202 सीटों से आगे और भाजपा 61 सीटों से आगे चल रही है। फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें मिली है। जारी आकंड़ों के अनुसार कांग्रेस को 3 सीटें मिली है। भाजपा को 3 सीटें मिली है। 2 आजाद पार्टी को और एक आप पार्टी को सीट मिली है।
फिरोजपुर में इन्हें मिली जीत
वार्ड नंबर 01 भाजपा की सीता
वार्ड नंबर 02 भाजपा दविंदर सिंह
वार्ड नंबर 03 भाजपा मनदीप कौर
वार्ड नंबर 04 आप लखविंदर सिंह
वार्ड नंबर 05 कांग्रेस सीमा कौर
वार्ड नंबर 06 कांग्रेस रिशी शर्मा
वार्ड नंबर 07 आजाद आशा कालिया
वार्ड नंबर 08 आजाद दिनेश कुमार तनेजा
वार्ड नंबर 09 कांग्रेस इशा शर्मा

