.
LudhianaPunjab News: स्कूल से बच्चे के लापता होने पर परिजनों का हंगामा,...

Punjab News: स्कूल से बच्चे के लापता होने पर परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने की छुट्टी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के हुसैनपुर स्थित श्री आत्म वल्लभ जैन पब्लिक स्कूल के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, बीते दिन स्कूल से एक बच्चे के कथित अपहरण को लेकर गुस्साए परिजनों और गांव वासियों ने आज स्कूल के मुख्य गेट के बाहर धरना लगा दिया। मामले की गंभीरता और हंगामे को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने अंदर से गेट बंद कर लिया है और आज स्कूल में पूर्ण रूप से छुट्टी घोषित कर दी है। धरने पर बैठे बच्चे के दादा ने बताया कि उनका पोता पिछले 6-7 साल से उन्हीं के पास रह रहा था। उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता का चार महीने पहले देहांत हो गया था और उसकी मां कई साल पहले ही उन्हें छोड़कर जा चुकी थी। बच्चे के लालन-पालन की पूरी जिम्मेदारी दादा-दादी ही उठा रहे थे।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने स्कूल प्रशासन को बाकायदा एक एफिडेविट और लिखित निर्देश दिया था कि बच्चे को उनके अलावा किसी अन्य व्यक्ति (खासकर उसकी मां) को न सौंपा जाए। परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, कल सुबह करीब 10:30 बजे (स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही) बच्चे की मां कुछ लोगों के साथ स्कूल आई और बच्चे को अपने साथ ले गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि बिना स्कूल मैनेजमेंट और स्टाफ की सहमति के कोई बाहरी व्यक्ति स्कूल के अंदर से बच्चे को इस तरह नहीं ले जा सकता।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद जब पुलिस को सूचना दी गई तो स्थानीय पुलिस की तरफ से कोई ठोस सहयोग नहीं मिला। यहां तक कि जिस गाड़ी में बच्चे को ले जाया गया था, उसे भी परिजनों ने गांव के सरपंच की मदद से खुद ही ट्रेस करके बरामद किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उलटा उन्हीं पर सवाल खड़े कर रही है। धरने पर बैठे लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उन्हें उनका बच्चा वापस नहीं मिल जाता, उनका यह धरना जारी रहेगा।

उनका कहना है हमने बच्चा इस स्कूल में पढ़ने भेजा था हमें हमारा बच्चा इसी स्कूल से वापस चाहिए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है और बच्चा उन्हें सुरक्षित नहीं सौंपा जाता है, तो वे सीधा पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत देंगे और बड़े स्तर पर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। फिलहाल स्कूल के बाहर तनाव का माहौल है और प्रशासन की तरफ से किसी ठोस कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में जानकारी देते हुए एसएचओ सलेम टाबरी ने कहा की मामला धियान में है परिवार के और से कोई लीगल डॉकोमेंट नहीं दिखाया अभी तक बच्चे को माँ ले कर गई है उस से भी पूछ ताज की जा रही है कोर्ट में केस चल रहा है अभी लीगल जो कारवाही होगी वो की जाएगी ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

करनालः जिले के कच्छवा-बहलोलपुर रूट पर एक गंभीर सड़क...

Punjab News: FCI गोदाम में तैनात कर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः एफसीआई गोदाम में तैनात सिक्योरिटी कर्मियों द्वारा एपी...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों...

Punjab News: बिजनेस में घाटे से परेशान तीन पार्टनर युवकों ने खाया जहर, एक की मौत

नवांशहरः पंजाब के नवांशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने...

Punjab News: RTO Office के बाहर से जेनरेटर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

चंद कदम दूरी पर है CP और DC Office लुधियानाः...

बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

करनालः जिले के कच्छवा-बहलोलपुर रूट पर एक गंभीर सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें मवेशियों के लिए चारा लेने...

Punjab News: FCI गोदाम में तैनात कर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः एफसीआई गोदाम में तैनात सिक्योरिटी कर्मियों द्वारा एपी सिक्योरिटी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला गया। इस दौरान उन्होंने...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों को लोग अक्सर नॉर्मल समझते हैं पर ऐसे लक्षण आपके...

Punjab News: बिजनेस में घाटे से परेशान तीन पार्टनर युवकों ने खाया जहर, एक की मौत

नवांशहरः पंजाब के नवांशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक तीन पार्टनरों को व्यापार में घाटा...