.
MohaliPunjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

Punjab News: GMADA दफ्तर में ED Team ने दी दबिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली: पंजाब के शहरी विकास महकमे के मुख्य केंद्र मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी गमाडा (GMADA) में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमें अचानक दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें तीन गाड़ियों में यहां पहुंची हैं। इस दौरान जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें कार्रवाई में शामिल हैं।

ईडी की टीमों ने दफ्तर में जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के भारी सुरक्षा घेरे के साथ पहुंची ईडी के अधिकारियों ने आते ही पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। इस उच्च स्तरीय छापेमारी का मुख्य फोकस चर्चित ‘रेमिगेट’ मामले के अलावा उन तमाम फाइलों और दस्तावेजों को खंगालना था, जिन पर प्राइवेट रियलटर्स और बिल्डरों को नियमों को ताक पर रखकर जमीन के इस्तेमाल में बदलाव यानी सीएलयू की मंजूरी देने के गंभीर आरोप हैं।

इस कार्रवाई के दौरान दफ्तर के अंदर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई, जबकि गमाडा महकमे के तमाम बड़े अधिकारियों के मोबाइल फोन तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिए गए ताकि बाहरी दुनिया से उनका संपर्क काटा जा सके। जांच का दायरा बढ़ाते हुए ईडी के अधिकारियों ने गमाडा के शीर्ष अधिकारियों में एस्टेट ऑफिसर, एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और चीफ इंजीनियर शामिल हैं। जिनको हाउसिंग सेक्रेटरी के कमरे में तलब किया। फिलहाल दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है और अंदर दस्तावेजों को खंगालने का दौर लगातार जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

जमुई कांडः मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी का टूटा पैर, देखें वीडियो

पटनाः जमुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

Jalandhar News: सो रहे परिवार पर गिरी छत, बाप-बेटे सहित 3 घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ढन्न मोहल्ले ग्राउंड के नजदीक पुराने मकान...

Punjab News: भाई कन्हैया जी को समर्पित मेडिकल कैंप का आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः भाई कन्हैया जी साजन सरस्वती मिशन अस्पताल में...

किसान और पुलिस हुए आमने-सामने, दागे आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

कुरुक्षेत्र: शाहाबाद अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा आज प्रदर्शन...

जमुई कांडः मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, दूसरे आरोपी का टूटा पैर, देखें वीडियो

पटनाः जमुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन...

Jalandhar News: सो रहे परिवार पर गिरी छत, बाप-बेटे सहित 3 घायल, बच्चे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ढन्न मोहल्ले ग्राउंड के नजदीक पुराने मकान की छत अचानक गिरने से पिता-पुत्र समेत परिवार के 3...

Punjab News: भाई कन्हैया जी को समर्पित मेडिकल कैंप का आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः भाई कन्हैया जी साजन सरस्वती मिशन अस्पताल में भाई कन्हैया जी की सोच को समर्पित जरूरतमंद और वंचित...