.
AmritsarPunjab News: नशे में धुत पुलिस कर्मी का कारनामा, रेलवे-ट्रैक पर चढ़ाई...

Punjab News: नशे में धुत पुलिस कर्मी का कारनामा, रेलवे-ट्रैक पर चढ़ाई कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के भगतांवाला रेलवे क्रॉसिंग के पास एक शर्मनाक और लापरवाही भरी घटना सामने आई है, जहां पुलिस प्रशासन को शर्मसार करते हुए पीसीआर पुलिस अधिकारी ने भारी नशे की हालत में अपनी गाड़ी रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मी शराब के नशे में वाहन चला रहा था और संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी सीधे रेलवे पटरियों पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उसकी हालत ऐसी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।

इस लापरवाही के कारण कुछ समय के लिए रेलवे और सड़क यातायात दोनों प्रभावित हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसी समय कोई ट्रेन वहां से गुजर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि समय रहते स्थिति संभल गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाया और उसकी इस हरकत पर नाराजगी जताई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पीसीआर वाहन को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला गया। मामले की सूचना मिलते ही अन्नगढ़ चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया और नशे की हालत में मौजूद पुलिसकर्मी को अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वही इस मामले पर एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह ने कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है। यदि एएसआई दोषी पाया जाता है तो विभागीय नियमों के अनुसार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने...

कौशल विकास और डेटा-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार...

Ludhiana News : मजदूरों से भरा Tata 407 पलटा, कई घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : दिल्ली हाईवे पर मजदूरों से भरे हैवी वाहन के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के...

मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्सड ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट विधेयक-2026’ को दी स्वीकृति

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासन एवं...

Himachal News: Naresh Chauhan ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जयराम ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेता...

R.D.S.S के तहत बिजली वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: Tarunpreet Singh Sondh

बिजली नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 1,296 नए फीडर और 1.12 लाख ट्रांसफार्मर लगाए गए: बिजली मंत्री चंडीगढ़:...