HomePunjabPhagwaraPunjab News: Model Town में आवारा कुत्ते ने अखबार वितरित कर रहे...

Punjab News: Model Town में आवारा कुत्ते ने अखबार वितरित कर रहे व्यक्ति पर किया हमला, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

3 महीने पहले भी हो चुका हमला

फगवाड़ाः शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं सुबह करीब 9 बजे मॉडल टाउन क्षेत्र में आवारा कुत्ते ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार निवासी चाचोकी रोजाना की तरह श्री गीता भवन मंदिर मॉडल टाउन के आसपास घर-घर अखबार वितरित कर रहा था। इस दौरान अचानक पीछे से आए आवारा कुत्ते ने आकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसकी टांग को बुरी तरह नोच लिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि राहुल साईकिल से अखबार निकाल रहा था। इस दौरान आवारा कुत्ता आता है और अचानक पीछे से राहुल की टांग पर हमला कर देता है। जिसके बाद राहुल चिल्लाना शुरू कर देता है और कुछ देर बाद राहुल की टांग पर हमला करके कुत्ता चला जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन सहित आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।

घायल राहुल कुमार ने प्रशासन और नगर निगम से शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एनजीओ के संचालक गौरव रत्ती ने कहाकि उसकी एनजीओ में भी राहुल काम करता है। वह सुबह अखबार बाटंने का काम करता है और उसके बाद सीट कवर की दुकान पर काम करता है। सुबह राहुल अखबार बांट रहा था तो आवारा कुत्ते ने उसकी टांग पर हमला कर दिया। राहुल पर 3 महीने पहले भी आवारा कुत्तों द्वारा हमला किया जा चुका है, वहीं अब दोबारा उस पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। गौरव ने आवारा कुत्तों पर नकेल कसने के लिए सरकार से हैल्पलाइन नबंर जारी करने और कुत्तों पर नकेल कसने की अपील की है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -