पंचकूलाः जिले सहित आसपास में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से गुमथला गांव के पास नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे आसपास के स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। साथ ही आसपास के लगते सभी गांवों के आने-जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि नदी बढ़े जलस्तर के वजह से स्कूली बच्चे व लोग रास्ते में फंसे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई घंटों तक पानी कम होने इंतार करते है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल लोगों ने पुल बनाने की मांग की थी। साथ ही संबंधी विभाग को एप्लिकेशन भी दी थी, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। जिसके वजह से आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
5 घंटे के बाद जल स्तर हुआ कम
पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ जाने के बाद करीब 5 घंटे बाद कम हुआ। इसके बाद मौके पर फंसी गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। गुमथला को जाने वाले लोगों के द्वारा कई बार पुल बनाने और स्थाई रास्ता देने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
- नदी-नालों से दूर रहें: पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे बढ़ते जलस्तर को देखने या सोशल मीडिया रील बनाने के लिए नदी के किनारों या पुलों पर न जाएं।
- फ्लड कंट्रोल रूम: किसी भी आपात स्थिति या बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन के फ्लड कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
यात्रा से बचें: जलभराव और तेज बहाव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी गई है।

