फगवाड़ाः पंजाब सरकार की ओर से पवित्र सावन माह के अवसर पर पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन कल सरकारी स्कूल के मैदान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गायक कैलाश खेर शिव भजनों का गुणगान करेंगे। वहीं सासंद राज कुमार चब्बेवाल ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
सासंद ने कहाकि डाकखाना रोड पर स्थित जेजे सरकारी स्कूल के मैदान में कल शाम 6.30 बजे एक शाम शिव के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सभी लोग कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक कैलाश खैर शिव भजनों का गुणगान करेंगे। वहीं कार्यक्रम में आप पार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान मुख्य रूप से पहुंचेंगे। इस दौरान सासंद ने लोगों से श्रावण माह में कार्यक्रम में शिव भजनों में रंगने की अपील की है।