पटियाला: जिले के विधानसभा हलका घनौर से पूर्व विधायक ठेकेदार मदन लाल जलालपुर को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और के.सी. वेणुगोपाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मदन लाल जलालपुर की इन टिप्पणियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी रोष पाया जा रहा था।
जिसके चलते अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन अवतार सिंह हेनरी ने नोटिस जारी किया था और तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा था। मदन लाल जलालपुर द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं था, जिसके चलते अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन अवतार सिंह हेनरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया।
