Girl in a jacket
HomePunjabGurdaspurPunjab News: Dr. Babasaheb Ambedkar साहिब मामले में कांग्रेस ने गृह मंत्री...

Punjab News: Dr. Babasaheb Ambedkar साहिब मामले में कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह का फूंका पुतला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः बटाला के गांधी चौक में कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा के नेतृत्व में बटाला कांग्रेस ने बीजेपी के अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और अमित शाह का पुतला फूंका। इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस मौके पर विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा और बटाला नगर निगम के मेयर सुखदीप सिंह ने कहा कि लोकसभा में बीजेपी के अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में जो विवादित बयान दिया है, उससे लोगों का दिल टूट गया है।

उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री का इस तरह का बयान देना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि बाबा अंबेडकर एससी समुदाय की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान देना एससी भाईयों को निशाना बनाना है जो कि केंद्र सरकार की गलत पॉलिसी है। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों के साथ-साथ पंजाब को निशाना बनाकर अडानी अंबानी को फायदा पहुंचाना चाहती हैं। वहीं पंजाब में पुलिस स्टेशनों पर हुए ग्रेनेड हमलों को लेकर भी उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -