FirozpurPunjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई...

Punjab News: कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद शरारती अनंसरों द्वारा सरकारी इमारतों और प्राइवेट इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार ई-मेल के जरिए दी जा रही है। वहीं ताजा मामला जेल के कोर्ट परिसर से सामने आया है, जहां अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग् स्क्वायड ने परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने न्यायालय भवन के अंदर मौजूद लोगों के साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी खाली कराया। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई। बम निरोधक दस्ते ने न्यायालय परिसर के अलग-अलग हिस्सों, कमरों और आसपास के स्थानों की जांच की। वहीं श्वान दल की मदद से भी संदिग्ध वस्तुओं और स्थानों की पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पहले ही पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। ऐसे में अदालत परिसर को धमकी मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। धमकी के बाद न्यायालय की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक बंद रखी गई है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद परिस्थितियों का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद ही न्यायालय का कामकाज दोबारा शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। परिसर में तैनात पुलिसकर्मी आने-जाने वाले रास्तों पर भी नजर रख रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...