MohaliPunjab News: जमीनी विवाद को लेकर साले ने जीजा को उतारा मौत...

Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः सेक्टर-87 में एक फार्महाउस के मालिक और प्रॉपर्टी डीलर अमनदीप सिंह भंगू की गला रेतकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर ये वारदात को अंजाम दिया है। विवाद जमीन को लेकर चल रहा था।

मृतक की पत्नी रमनदीप कौर ने कहा कि 2019 में मेरी शादी सिख रीति-रिवाजों से अमनदीप सिंह से हुई थी। उनसे मेरे दो बेटे हैं अनंतवीर सिंह (उम्र लगभग 6 साल) और जयवीर सिंह (छोटा बेटा, उम्र लगभग 2 साल)। हम दोनों की यह दूसरी शादी थी। मेरे पिता की मृत्यु के बाद सारी जमीन-जायदाद मेरी मां स्वर्णजीत कौर के नाम पर थी। मेरी मां स्वर्णजीत कौर ने मुझे ही सारी संपत्ति का वारिस बनाया था। मेरी मां ने मेरे भाई प्रदीप सिंह को जमीन-जायदाद का वारिस नहीं बनाया था क्योंकि वह बुरी संगत में पड़ गया था। इस वजह से मेरे भाई प्रदीप सिंह के मन में कड़वाहट थी। स्वर्णजीत कौर के नाम पर सेक्टर 87 में 2 कनाल ज़मीन है, जिस पर मेरे पति अमनदीप सिंह ने एक प्रॉपर्टी ऑफिस और एक फार्महाउस बनाया है।

इस फार्महाउस का नाम हमारे पुराने फार्महाउस के नाम पर रखा गया है। वहां मेरे पति प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में मीटिंग करते थे। 18 अगस्त को शाम करीब 5:40 बजे, मेरे भाई प्रदीप सिंह अपने एक दोस्त के साथ सेक्टर 87 मोहाली स्थित ऑफिस आए और मेरे पति अमनदीप सिंह से कहने लगे कि तुम मेरी मां की प्रॉपर्टी मेरे नाम नहीं होने दे रहे हो। इसी रंजिश के चलते उसने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से मेरे पति अमनदीप सिंह पर हमला किया। अमनदीप सिंह अपनी जान बचाने के लिए ऑफिस से बाहर भागे। वहाँ मेरे भाई प्रदीप सिंह और उसके दोस्त ने मेरे पति को पकड़ लिया और उनकी गर्दन और शरीर पर चाकू से वार किए। इस दौरान प्रदीप हमारी इनोवा गाड़ी लेकर वहां से भाग गए। घायल हालत में अमनदीप सिंह को इलाज के लिए ले गई। उन्हें सोहाना सेक्टर 77 स्थित श्री गुरु हरकिशन अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान मेरे पति अमनदीप सिंह की मौत हो गई।

सोहाना पुलिस ने मृतक की पत्नी रमनदीप की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

राहुल गांधी के पंजाब दौरे का ऐलान, जानें किस तारीख को आएंगे

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर...

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल स्काउट्स बटालियन गठित करने का किया आग्रह

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार...

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 50% सब्सिडी: Gurmeet Singh Khudiyan

चंडीगढ़: उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने...

दर्दनाक हादसाः बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 22 की मौत, कई लोग घायल

माकुएनी: केन्या में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां,...

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र के विकास...

राहुल गांधी के पंजाब दौरे का ऐलान, जानें किस तारीख को आएंगे

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज करने के संकेत दिए हैं।...

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल स्काउट्स बटालियन गठित करने का किया आग्रह

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से लद्दाख स्काउट्स, सिक्किम स्काउट्स और अरुणाचल प्रदेश स्काउट्स की...

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 50% सब्सिडी: Gurmeet Singh Khudiyan

चंडीगढ़: उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और राज्य के किसानों पर वित्तीय बोझ कम करने के...