Girl in a jacket
HomePunjabMogaPunjab News: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान का पेड़...

Punjab News: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे नौजवान का पेड़ से लटका शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले के मल्लके गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना सरपंच और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मृतक की पहचान जशनप्रीत निवासी गांव बुर्ज हरीका, फरीदकोट के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं परिजनों द्वारा नौजवान की मौत को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जशनप्रीत माता-पिता का इकलौता बेटा था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना मल्लके गांव में कोचिंग लेने आता था।

थाना स्मालसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -