मुंबईः भारतीय टी-20 टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान होंगे। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा जापान में होने वाले एशिया खेलों की टीम के चयन के लिए शनिवार को अजीत अगरकर की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक हुई।

भारत को 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 खेलने हैं, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में पांच टी-20 और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं। एशियाई खेलों का आयोजन इस साल सितंबर-अक्तूबर में जापान में होना है। इसके लिए टीम की घोषणा इसलिए जल्दी हो रही है क्योंकि आयोजकों ने डेडलाइन पहले की रखी है। वहीं इस टीम में सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यावंशी को भी शामिल किया गया है।
