AdvertisementPunjab Government
Nationalसंपति विवाद में दादा ने की पोते की हत्या, खून के धब्बों...

संपति विवाद में दादा ने की पोते की हत्या, खून के धब्बों से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणेः लोनावला से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई। शुरुआत में जिसे महज एक हादसा बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की एक छोटी सी शक की सुई ने इस पूरे मामले की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश किया, जिससे हर कोई चौंक गया। दरअसल ये घटना बीते सोमवार की है, जब एक 83 साल के बुजुर्ग ने अपने ही 33 साल के वकील पोते को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था और फिर गुनाह छिपाने के लिए पूरी फिल्मी कहानी रच दी।

बता दें कि सोमवार दोपहर लोनावला के एक अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि 33 वर्षीय अभय मराठे नाम के वकील की सीने में गोली लगने से मौत हो गई है। अब इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार वालों ने पुलिस और डॉक्टरों को कहानी सुनाई कि अभय अपने दादा की 12-बोर की लाइसेंसी राइफल साफ कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक गोली चल गई और सीने पर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भी पूरी कहानी सुनी और फिर शुरुआती दौर में इसे हादसा मानकर मामला दर्ज कर लिया था।

इसके बाद जब अभय का शव पोस्टमार्टम के लिए पुणे के ससून जनरल अस्पताल भेजा गया तो ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शव के घाव का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसपी गिल ने बताया कि खुद को गोली लगने या एक्सीडेंटल फायरिंग के घाव अलग तरह के होते हैं। किसी दुर्घटना में राइफल की गोली सीधे सीने पर लगना असंभव सा होता है। इसके बाद शक गहराया और पुलिस की क्राइम ब्रांच सीधे उस होटल में जा पहुंची, जहां यह घटना हुई थी।

शक होने के बाद जब पुलिस होटल के अंदर गई, तो उन्हें काउंटर के पास दीवार पर खून का बड़ा धब्बा और छींटे मिले। जमीन पर भी खून फैला हुआ था। दीवार पर पांच फीट की ऊंचाई तक खून के छींटे देखकर पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी बेचने को लेकर दादा मोतीराम मराठे और पोते अभय के बीच पुराना विवाद था। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर अभय ने अपने दादा पर झपटने की कोशिश की, तभी 83 साल के बुजुर्ग दादा मोतीराम ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकाली और पोते के सीने में गोली उतार दी।

अब इस पूरे वारदात में चौंकाने वाली बात यह भी रही कि हत्या के बाद परिवार ने जुर्म छिपाने के लिए सबूतों को मिटाने का पूरा खेल खेला। आरोपी दादा के अन्य रिश्तेदार तुरंत होटल पहुंचे। उन्होंने अभय के शव को एक कमरे में शिफ्ट किया और होटल के सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर निकालकर छिपा दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने होटल के कर्मचारियों को मुंह बंद रखने की सख्त धमकी भी दी।

गौरतलब है कि हत्या मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते 83 साल के मुख्य आरोपी दादा मोतीराम मराठे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा सबूत छिपाने के आरोप में उनके चार अन्य रिश्तेदारों राजश्री पवार, हिरामन मराठे, कविता मराठे और मनोज मराठे को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बस ने छठी कक्षा के छात्रा को कुचला, देखें वीडियो

लुधियानाः तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर...

Punjab News: होटल से व्यक्ति का शव बरामद, पड़ोसन से अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के...

Punjab News: एक्टिवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 नाबालिगों की मौत

भिक्खीविंड: तरनतारन जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बीड़...

Punjab News: महिला से पर्स छीनने की कोशिश, कई मीटर तक घसीटा, बहादुरी की हर तरफ चर्चा, देखें CCTV

संगरूरः पंजाब में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे कई मामले सामने...

Punjab News: बस ने छठी कक्षा के छात्रा को कुचला, देखें वीडियो

लुधियानाः तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट रही छठी कक्षा की एक मासूम छात्रा को जोरदार...

Punjab News: होटल से व्यक्ति का शव बरामद, पड़ोसन से अवैध संबंध के आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में डीएमसी अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे...

Punjab News: एक्टिवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 नाबालिगों की मौत

भिक्खीविंड: तरनतारन जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में चल रहे वार्षिक जोड़ मेला...