.
Kot KapuraPunjab News: बैंक कर्मी पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

Punjab News: बैंक कर्मी पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटकपूराः मोगा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में डेली वेज पर काम कर चुके एक कर्मचारी द्वारा बैंक के कैशियर पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में घायल कैशियर मनीष गोयल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती कराया गया। घायल मनीष गोयल ने बताया कि आरोपी पहले भी उन्हें धमकियां देता रहा था। हालांकि उसने एक दिन पहले लिखित रूप में माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसने बैंक पहुंचते ही हमला कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक में डेली वेज पर दो कर्मचारी कार्यरत थे। कुछ दिन पहले एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति होने के बाद एक डेली वेज कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। बैंक अधिकारियों ने गांव देवीवाला निवासी के दीप सिंह को भरोसा दिया था कि उसे क्षेत्र की किसी नजदीकी शाखा में समायोजित कर दिया जाएगा। इसके बावजूद वह बैंक कर्मचारियों को लगातार धमकियां देता रहा। बैंक मैनेजर हरप्रीत सिंह के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले आरोपी और उसके पिता को बैंक बुलाया गया था, जहां उन्होंने लिखित रूप में माफी भी मांगी थी।

इसके बावजूद सुबह जब कैशियर मनीष गोयल अपनी बाइक खड़ी कर बैंक के अंदर जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मनीष गोयल ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमले के दौरान उनकी बाजू पर चोट लग गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नहीं थम रही कांग्रेस में कलह, वडिंग को रोककर पुलिस ने बंद किया गेट

लुधियानाः जगराओं में हर बूथ, कांग्रेस मजबूत मुहिम के...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे...

चलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

लखनऊः जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में...

आज का राशिफल, 7 अगस्त 2026

आज श्रवण कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार...

Punjab News: नहीं थम रही कांग्रेस में कलह, वडिंग को रोककर पुलिस ने बंद किया गेट

लुधियानाः जगराओं में हर बूथ, कांग्रेस मजबूत मुहिम के तहत कांग्रेस की ओर से हल्का दाखा में रखे गए...

Jalandhar News: स्कूल में प्रिंसीपल के दफ्तर पर लहराया गया खालिस्तानी झंडा, पन्नू का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में खालिस्तानी झंडा लहराने का मामला सामने आया है। इसकी जिम्मेदारी एसएफजे...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से शेयर बाजार में गिरावट

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण शुक्रवार ,7...

चलती कार में लगी आग, जलकर युवक की मौत

लखनऊः जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में रात करीब 11:30 बजे एक चलती जेन कार में आग...