गुरदासपुरः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव माड़ी पन्नवां में नशा बेचने से रोकने पर तीन व्यक्तियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि निशान सिंह और गुरमुख सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार गांव में नशा बेचने वाले रोजाना गली में खड़े रहते हैं, जिसके कारण महिलाओं का गुजरना मुश्किल हो जाता है। वीरवार को जब उन्हें नशा बेचने से रोका गया तो उन्होंने उस पर और उसके साथी बिक्रमजीत सिंह और निशान सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिक्रमजीत की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हमलावर हथियारों से लैस थे। इनकी संख्या 15 से ज्यादा थी।पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। किसी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।
