AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: पूर्व SGPC सदस्य चावला के खिलाफ दुष्कर्म केस की 3...

Punjab News: पूर्व SGPC सदस्य चावला के खिलाफ दुष्कर्म केस की 3 मेंबरी SIT करेंगी जांच

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ कथित दुष्कर्म मामले की त्वरित, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा और आनंदपुर साहिब की घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं आज घटना की जांच के लिए पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस SIT का नेतृत्व फरीदकोट के SSP गुरबंस बैंस करेंगे। इसके अलावा, SSP विजिलेंस सिमरनजीत लंग और DSP करन संधू को टीम का सदस्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल (पुनर्सुजीवित) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनैल सिंह पीर मोहम्मद, महासचिव दविंदर सिंह सोढ़ी और भूपिंदर सिंह शेखूपुर, शिरोमणि कमेटी की अंतरिम कमेटी के सदस्य मास्टर मिट्ठू सिंह काहनेके और शिरोमणि कमेटी के सदस्य जसवंत सिंह के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ दर्ज FIR और उसके बाद की घटनाओं की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठित करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक...

हिमाचल ने जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक में भाग लिया

शिमला: जीएसटी परिषद् की 57वीं बैठक केंद्रीय वित्त एवं...

Haryana News: पुलिस का नशे पर चौतरफा प्रहार: 102 मामलों में 179 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

26.20 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, 71 सप्लायर भी पकड़े, सबसे ज्यादा पंजाब के 71 तस्कर गिरफ्तार पंचकूलाः हरियाणा सरकार...

Punjab News: पुलिस के खिलाफ मां-बेटे ने भीख मांग किया अनोखा प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

लुधियानाः जिले से पुलिस के खिलाफ मां-बेटे का अनोखा प्रदर्शन करने का मामला सामने आया है। जहां सामने आई...

RTA बैठक जल्द, 13 अक्तूबर तक जमा होंगे परमिट आवेदन

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), ऊना की बैठक जल्द आयोजित की जाएगी। बैठक में बस परमिट के स्थानांतरण,...

ऊना में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5.49 ग्राम हेरोइन सहित एक और आरोपी गिरफ्तार

10.45 ग्राम चिट्टे के मामले में बैकवर्ड लिंक खंगालते हुए पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, आरोपी के घर से...