Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: व्यस्त बाजार सैदा चौक के पास कारोबारी पर सूए से...

Punjab News: व्यस्त बाजार सैदा चौक के पास कारोबारी पर सूए से हमला कर गहने छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रोष में व्यापारियों ने लगाया धरना

लुधियानाः जिले के सबसे व्यस्त बाजार सैदा चौक इलाके में दिन दहाड़े स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां बेखौफ स्नेचर सुबह 11 बजे कारोबारी पर सूए से हमला करके गहने छीनकर फरार हो गए। गौर हो कि जिस समय यह घटना हुई है, उस समय बाजार ग्राहकों और राहगीरों से भरा होता है। स्नेचर कारोबारी पर बर्फ तोड़ने वाले ‘सुए’ से जानलेवा हमला करके सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान पीड़ित कारोबारी सफेद एक्टिवा स्कूटी पर दुकान की ओर जा रहा था।

इस दौरान पीछे से काली एक्टिवा पर सवार 2 युवक आए और उन्हें बीच सड़क पर घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज में कैद तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि बदमाशों ने कारोबारी को धक्का देकर नीचे गिराया। नीचे गिरते ही बदमाशों ने कारोबारी के हाथ से सोने की अंगूठी छीन ली। जब कारोबारी ने विरोध करने की कोशिश की तो लुटेरों ने अपने पास रखे बर्फ वाले सुए से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस वारदात की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जिस वक्त यह सब हो रहा था सड़क से लगातार लोग गुजर रहे थे। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि लोग पास से निकल रहे हैं लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर कारोबारी को बचाने या लुटेरों को पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। शहर में बढ़ती वारदातों और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज होकर व्यापारिक संगठन के प्रधान और स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लुधियाना में अब लोग अपनी दुकानों पर जाने से भी डरने लगे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। अगर दिन-दहाड़े भरे बाजार में कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा । प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन व्यापारियों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होती रोष जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -