लुधियानाः जिले के कस्बा मुल्लांपुर दाखा क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। जहां रेलवे ट्रैक पार रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला के मौके पर मौत हो गई और घटना में महिला के शव के 3 टुकड़े हो गए। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा हैकि जब महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी मोगा जा रही ट्रेन संख्या 22485 की चपेट में वह आ गई।
पुलिस के अनुसार मृतकि महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है। रेलवे पुलिस अधिकारियों द्वारा शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखवा दिया गया है। वहीं पुलिस मृतका की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों का पता लगने के बाद ही उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के बारे में कोई जानकारी हो तो वे संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
