Himachal Govt
MohaliPunjab News: फायरिंग और फिरौती मामले में फॉर्च्यूनर सहित लॉरेंस गैंग के...

Punjab News: फायरिंग और फिरौती मामले में फॉर्च्यूनर सहित लॉरेंस गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पुलिस ने कोठियों पर गोलीबारी कर फिरौती मांगने वाले लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह (23), प्रवीन कुमार उर्फ कालू (23), जसमंदीप सिंह (20) और दुशंत शर्मा उर्फ संमी (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और वारदातों में इस्तेमाल टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। एस.एस.पी. मोहाली वरुण शर्मा के अनुसार आरोपी विदेशी बैठे गैंगस्टर कुलविंदर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे।

पुलिस मुताबिक 4-5 सितंबर की मध्य रात्रि फेज-10 वासी संजय डुडेजा की कोठी पर 2 मोटरसाइकिल सवारों ने ऑटोमेटिक हथियारों के साथ गोलीबारी की थी। इससे पहले कुलबीर सिंह सिद्धू द्वारा संजय डुडेजा से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद 7 सितंबर को उसके पार्टनर बलजीत सिंह की फेज-10 स्थित कोठी पर भी गोलीबारी की गई और उससे भी 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। इसी तरह 14 सितंबर को सेक्टर-104 स्थित जगदीप सिंह मान की कोठी पर गोलीबारी की गई। इस घटना के दौरान कोठी में काम कर रहा सचिन गोली लगने कारण घायल हो गया था।

पुलिस जांच के दौरान इस मामले में भी 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई। पुलिस अनुसार जसमंदीप द्वारा वारदातों से पहले रेक्की की जाती थी, जबकि दुशंत हथियारों की संभाल करता था। आकाशदीप, प्रवीन और उनके साथी सिमरदीप सिंह उर्फ जशन फायरिंग करते थे। सिमरदीप सिंह उर्फ जशन की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस दौरान उनसे जुड़ी हुई अन्य वारदातों और अवैध हथियारों के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

IGNU ने जुलाई 2026 सत्र के दाखिले एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

चण्डीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों...

LTC के लिए कर्मचारियों, पेंशनरों को ब्लॉक अवधि में करना होगा दावा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को एलटीसी...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला...

Jalandhar News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में 76,982 तस्कर काबू, DC और CP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की अगुवाई में युद्ध नशे के विरुद्ध और पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए...

IGNU ने जुलाई 2026 सत्र के दाखिले एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

चण्डीगढ़: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ने एवं अपनी पढ़ाई निरंतर जारी...